फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में मॉडल सरीखा कुछ नहीं: अखिलेश

Thu, 24 Apr 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को जिले की तीन चुनावी जनसभाओं में विरोधी दलों पर हमलावर दिखे जब उन्होने किसी दल को नहीं बख्शा। उन्होने मोदी के गुजरात मॉडल को झूठा बता दिया।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को झूठी बयानबाजी करने वाली पार्टी करार दिया। विकास की राह पर देश को पिछड़ने का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा।

बसपा की नीतियों को किसान व जनविरोधी बताया। सपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया।

सीएम ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। जो सपा के सहयोग बिना संभव नहीं है। इसी को आधार बनाते हुए सपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान कर गए।

गुजरात मॉडल झूठा है

सीएम अखिलेश यादव ने पहली जनसभा मिश्रिख में लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख के सपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत, फिर हरगांव में धौरहरा से आनंद भदौरिया और बाद में लहरपुर में सीतापुर से सपा उम्मीदवार भरत त्रिपाठी के समर्थन में जनसभाएं संबोधित कीं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी झूठा प्रचार कर रही है। वह जिस गुजरात को मॉडल बता रहे हैं। क्लीयर करें कि वहां का मॉडल क्या है।

वास्तव में वहां मॉडल कहलाने सरीखा कुछ नहीं है। हमारी सरकार ने यूपी में कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता सरीखी तमाम योजनांए चलायी हैं।

गुजरात में इस तरह की एक भी योजना नहीं है। भाजपा केवल जनता को बरगला रही है।

कांग्रेस घोटाले मे व्यस्त रही

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश आज जिन हालातों में है, उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। केन्द्र में सबसे ज्यादा वक्त कांग्रेस की सरकार रही। फिर भी देश विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सका।

कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की सरकार है। विकास की बजाय कांग्रेस सरकार घोटाले करने में व्यस्त रही।

बसपा पर शब्दबाण चलाते हुए बोले कि यूपी में बसपा सरकार की नीतियां किसान व जनविरोधी थीं। बसपा ने 26 चीनीं मिले बेच दीं।

जिसका सीधा असर गन्ना किसानों पर पड़ा। विकास के नाम पर बसपा ने करोड़ों रूपए मूर्तियां लगाने में बर्बाद कर दिए। बसपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर ही जनता ने यूपी में सपा को पूर्ण बहुमत दिया।
विज्ञापन

शहरों को 20 घंटे बिजली

सपा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि हमने बेरोजगारों के लिए भत्ता दिया। छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिए। कन्या विद्याधन योजना चलाई। कई योजनाएं प्रस्तावित हैं।

सीएम बोले कि बहुत जल्द उनकी सरकार बिजली के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। शहरों को 20 घंटे व ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली मुहैया होगी।

कहा कि केन्द्र में आगामी सरकार किसी एक दल की नही बनने वाली। तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। जिसमें सपा का अहम योगदान होगा।

सीएम ने सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि यूपी में अभी 3 साल उनकी सरकार है। इसलिए आप लोग सपा उम्मीदवार को जिताएं और विकास करवाने की जिम्मेदारी उन पर छोड़ दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें