फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Lucknow: लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 पार, जिम, स्वीमिंग पूल सब बंद, गाइडलाइन जारी

Thu, 06 Jan 2022 06:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए जिम व स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं जबकि माल व सिनेमा 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से भी ज्यादा हो जाने पर प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने जिम और स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, माल और सिनेमा को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने सभी से मास्क पहनने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में बचाव एवं सुरक्षा विषयक मानकों व सुझावों के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाए। 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड टीकाकरण को और अधिक गतिशील बनाने के लिए अस्पतालों के अलावा अन्य स्थानों जैसे स्कूल और कॉलेजों का उपयोग किया जाए।

- जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

- कक्षा 10 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान छह जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

- रेस्टोरेंट, होटल के रेस्टोरेंट, फूड ज्वाइंट्स और सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे। इनमें भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धार्मिक संस्थाओं एवं धार्मिक स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।

- शादी समारोहों एवं अन्य आयोजनों में खुले स्थानों पर ग्राउंड की 50 फीसदी क्षमता से अधिक अतिथियों को न बुलाया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें