फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले दिन ही लखनऊ नहीं पहुंचा मंत्री समूह, आज अधिकारियों के साथ होगी बैठक

Sat, 30 Apr 2022 12:53 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह बनाया गया है। इसमें राज्यमंत्री दिनेश खटीक और दानिश आजाद शामिल हैं। शुक्रवार को पहले दिन सुरेश खन्ना अपने गृह जिले शाहजहांपुर में थे।
विज्ञापन
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की ओर से मंडलों में सरकार के कामकाज और जमीनी हकीकत जानने के लिए गठित मंत्री समूह पहले दिन ही राजधानी से नदारद रहा। जबकि सरकार ने मंत्री समूह को शुक्रवार से रविवार तक मंडल का दौरा करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक मंत्री को मंडल के एक जिले में रात्रि विश्राम के साथ 24 घंटे बिताने हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह बनाया गया है। इसमें राज्यमंत्री दिनेश खटीक और दानिश आजाद शामिल हैं। शुक्रवार को पहले दिन सुरेश खन्ना अपने गृह जिले शाहजहांपुर में थे। खन्ना की अनुपस्थिति के चलते राज्यमंत्री भी नदारद रहे। लखनऊ मंडल में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर और सीतापुर जिले हैं। पहला दिन खाली बीतने के बाद तीन मंत्रियों को शनिवार व रविवार में छह जिलों की समीक्षा, जनसुनवाई और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी होगी। मंत्री समूह शनिवार को दोपहर दो बजे एलडीए में समीक्षा बैठक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें