राजधानीवासी अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए घर बैठे ही आवेदन और फीस चुका सकेंगे। आवेदक को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) सिर्फ बायोमेट्रिक टेस्ट देने जाना पड़ेगा।
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने गुरुवार दोपहर 12 बजे डीएल के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का उद्घाटन किया। उन्होंने लखनऊ स्थित आरटीओ में ऑनलाइन आवेदन की नई व्यवस्था का उद्घाटन किया इसके बाद आवेदकों की सुविधा के लिए स्पेशल काउंटर खोल दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर एके पांडेय ने बताया कि जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करेंगे और फीस चुकाएंगे तो उनका बायोमेट्रिक टेस्ट स्पेशल काउंटर पर होगा। ऐसे आवेदकों का चंद समय में फोटो खींचने एवं अंगूठा निशान लेने की प्रक्रिया पूरी होगी।