फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन गैस कंपनी के सख्त निर्देश, इन गाड़ियों को नहीं मिलेगी सीएनजी

Mon, 19 Feb 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
जिन गाड़ियों में दो सिलेंडर किट लगी है, उन्हें खतरनाक मानते हुए ग्रीन गैस कंपनी लिमिटेड ने उन्हें गैस का वितरण करने पर रोक लगा दी है। कंपनी का कहना है कि ऐसी गाड़ियों से हादसे बढ़े हैं और यह सीएनजी स्टेशनों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती हैं। 
विज्ञापन


रविवार को ग्रीन गैस लि. के मार्केटिंग मैनेजर एसपी गुप्ता ने सभी सीएनजी स्टेशनों को निर्देश जारी किया कि दो सिलेंडर किट लगी गाड़ियों को सीएनजी न दें। उन्होंने कहा कि लोगों ने ज्यादा सीएनजी के चलते दो-दो किट लगा रखी हैं जबकि एक गाड़ी में एक सिलेंडर किट की ही अनुमति है।

एक सिलेंडर के साथ दूसरे सिलेंडर में सीएनजी भरते वक्त बड़े हादसे का खतरा है। इसमें लीकेज की समस्याएं भी समाने आई हैं। सीएनजी सिलेंडर टकराने से गर्मी में विस्फोट होने का खतरा बढ़ जाता हैं, इसलिए इसे सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें