फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने राष्ट्रपति से मथुरा, कैराना, दादरी पर चर्चा की

Tue, 26 Jul 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर मथुरा, कैराना व दादरी की घटनाओं समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की। नाईक ने मुखर्जी को अपने दूसरे वर्ष के कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक 2015-16’ की प्रति भी भेंट की।
विज्ञापन


नाईक राष्ट्रपति भवन में म्यूजियम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।

गौरतलब है कि राज्यपाल बीती 13 जुलाई को भी दिल्ली के दौरे पर गए थे और तब उन्होंने उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य मंत्रियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


पिछले दौरे में नाईक ने उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से भेंट के दौरान मथुरा, कैराना व दादरी की घटनाओं पर भेजी गई विशेष रिपोर्ट को लेकर चर्चा की थी। उस समय राष्ट्रपति दार्जिलिंग के दौरे पर थे इसलिए राज्यपाल की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


नाईक ने सोमवार को राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें कानून-व्यवस्था से जुड़े तीनों अहम मामलों की जानकारी दी तथा प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें