फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को आधुनिक हथियार दिए जाएं: राज्यपाल

Sun, 01 Mar 2015 08:45 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश पुलिस को साइबर क्राइम से निपटने के लिए और अधिक दक्षता हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने साइबर क्राइम की तफ्तीश में अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही। वहीं, उन्होंने अपराधियों का सामना करने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक हथियार भी मुहैया कराने की बात कही।

पुलिस वीक के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की सलामी लेने के बाद राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए आठ लोगों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक तथा 33 को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया।
विज्ञापन


इनमें से 6 को मरणोपरांत पदक दिए गए हैं। राज्यपाल ने शहीद पुलिसजनों के परिवारीजनों को आश्वस्त किया कि प्रदेश की सरकार और जनता उनके प्रति संवेदनशील है।
विज्ञापन

आधुनिक हथियार देने की जरूरत पर दिया बल

इस मौके पर राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आतंकवाद, डकैती, लूट व हिंसा आदि का सामना करने के लिए पुलिस को आधुनिक हथियार, उपकरण व वाहन मुहैया कराने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि शांति-व्यवस्था बनाए रखना, आम आदमी की सुरक्षा तथा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पुलिस का पहला कर्तव्य है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से समाज को आश्वस्त करें और आम आदमी का भरोसा जीतें।

राज्यपाल ने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस का एक आदर्श वाक्य होना चाहिए। इससे पुलिसकर्मियों को प्रेरणा मिलेगी और जनता के बीच अच्छा संदेश भी जाएगा। इससे पहले डीजीपी एके जैन ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य व परिणाम देने की सीख दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आलोक रंजन सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। सफेद घोड़े पर सवार परेड का प्रतिनिधित्व गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें