फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने पूछा बड़ी होकर क्या बनोगी, बच्चियां बोलीं-पुलिस बनकर बुरे लोगों को हवालात भेजेंगे

Sun, 01 Sep 2019 03:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘बच्चियो ! बड़े होकर आप लोग क्या बनना चाहती हो...’ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के इस सवाल पर सभी एक सुर में बोलीं, ‘पुलिस।’ इस पर राज्यपाल ने पूछा कि पुलिस बनकर क्या करोगे? बच्चियों ने कहा, ‘बुरे लोगों को हवालात में भेजेंगे।’ 
विज्ञापन


राज्यपाल का नरही के सहाय सिंह बालिका इंटर कॉलेज की बच्चियों से यह संवाद शनिवार दोपहर हजरतगंज कोतवाली परिसर स्थित एएसपी पूर्वी के ऑफिस में हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चियों को पुलिस और कानून के महत्व के बारे में समझाया।

राज्यपाल महिला थाना का निरीक्षण करने आई थीं। करीब 11.20 बजे वह हजरतगंज कोतवाली पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद वह सीधे एएसपी पूर्वी के ऑफिस चली गईं, जहां कक्षा नौ की 25 छात्राएं उनका इंतजार कर रही थीं। राज्यपाल ने करीब आधे घंटे तक उनसे बातचीत की। अपने अनुभव सुनाते हुए उन्होंने कहा कि बचपन में पुलिस को देखती थीं तो बहुत अच्छा लगता था।
विज्ञापन


अपराध का शिकार होने से कैसे बचें, मुसीबत में अपनी मदद कैसे करें, इस बारे में उन्होंने बच्चियों से जानकारी ली। पुलिस व अन्य हेल्पलाइन नंबर पूछे तो बच्चियों ने डायल 100 सेवा, वीमेन पावर लाइन 1090, 108 एंबुलेंस सेवा समेत अन्य नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

यहां से साइबर क्राइम सेल पहुंची राज्यपाल ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर कार्रवाई की आवश्यकता जताई। महिला थाना का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इंस्पेक्टर शारदा चौधरी से स्टाफ के बारे में पूछा।

इस मौके पर राज्यपाल के साथ ही एडीजी जोन एसएन सावत, आईजी रेंज एसके भगत और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कोतवाली परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत, सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बच्चों ने पुलिस थाना में भ्रमण पर लिखा निबंध

राज्यपाल ने बच्चियों से पुलिस थाना में भ्रमण के अनुभव लिखने को कहा। उनके जाने के बाद बच्चियों ने एएसपी पूर्वी के ऑफिस में ही निबंध लिखा। एसएसपी ने बताया कि निबंध का परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा। 

बच्चियों को अयोध्या घूमने का न्यौता दिया, बांटी मिठाइयां
राज्यपाल ने बच्चियों को अयोध्या घूमने का न्यौता दिया। उनके इस प्रस्ताव से बच्चियां खुशी से झूम उठीं। बच्चियों ने बताया कि राज्यपाल ने शनिवार या रविवार को अयोध्या जाने के लिए कहा है। इस मौके पर राज्यपाल ने बच्चियों को मिठाइयां भी बांटीं।

वायरलेस सेट से बच्चियों ने रुकवाई चेकिंग
राज्यपाल ने बातचीत के दौरान बच्चियों से पुलिस के वायरलेस सिस्टम के बारे में पूछा। बच्चियों ने बताया कि यह एक रेडियो फ्रीक्वेंसी यंत्र है, जिसके माध्यम से पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी आपस में संवाद करते हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक बच्ची को वायरलेस सेट थमाकर कोई निर्देश देने को कहा तो उसने हजरतगंज में चेकिंग रोकने की बात कही। दूसरी बच्ची को वायरलेस सेट दिया तो उसने चेकिंग फिर से चालू करा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें