फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चुनाव से पहले अभियान चलाकर चार योजनाओं का लाभ दिलाएगी सरकार, महिला कल्याण विभाग लगाएगा छह विशेष कैंप

Sat, 02 Oct 2021 10:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कार्ययोजना के मुताबिक पहले स्वावलंबन कैंप का आयोजन 12 अक्तूबर को जबकि दूसरा 16 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 12 व 15 नवंबर और 8 व 22 दिसंबर को कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार विशेष अभियान चलाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चार प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को दिलाएगी। इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में दो-दो विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यानी तीन माह में कुल छह कैंप लगेंगे। इसे स्वावलंबन कैंप का नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत सभी जिलों में पहले कैंप का आयोजन 12 अक्तूबर से होगा।

विज्ञापन


कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिला दिया जाए
दरअसल सरकार की कोशिश है कि अगले होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिला दिया जाए। जिससे लाभार्थियों में अच्छा संदेश जाए। कैंप में खासतौर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के शेष बचे सभी लाभार्थियों का ऑनलाइन फॉर्म भरवाने से लेकर उनके खाते में धनराशि स्थानांतरित कराने तक का काम विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों और महिलाओं के लिए हाल ही में शुरू किए गए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के शेष बचे लाभार्थियों के खाते में भी दूसरी किस्त जमा कराई जाएगी।

इस वेबसाइट पर करें आवेदन
कार्ययोजना के मुताबिक पहले स्वावलंबन कैंप का आयोजन 12 अक्तूबर को जबकि दूसरा 16 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 12 व 15 नवंबर और 8 व 22 दिसंबर को कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में आने वाले लाभार्थियों से विभाग की वेबसाइट www.mksy.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा। अगर कोई लाभार्थी खुद से आवेदन करना चाहता है तो वह कभी भी इसी वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


दुरुस्त किए जाएं लाभार्थियों के दस्तावेज 
निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कैंप का आयोजन होने पहले ही लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए उनके सारे दस्तावेज दुरुस्त करा लिए जाएं। कैंप के दौरान खुद डीपीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद रहकर लाभार्थियों का आवेदन भरवाकर उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर कराने के काम पर नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें