फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार ने की तैयारी, मेडिकल कॉलेजों में 6500 पीआईसीयू बेड तैयार

Wed, 28 Jul 2021 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में 6500 बेड तैयार किए गए हैं, जबकि 15 अगस्त तक 200 अतिरिक्त बेड और तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में 6500 बेड तैयार किए गए हैं, जबकि 15 अगस्त तक 200 अतिरिक्त बेड और तैयार किए जाएंगे। सभी बेडों पर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 4600 डाक्टरों को विशेष ट्रेनिंग और मेडिकल कॉलेजों में तैनात 8653  पैरा मेडिकल स्टॉफ  को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसमें वार्ड ब्वॉय, नर्स, तकनीशियन आदि शामिल हैं। अब तक स्वीकृत 548 आक्सीजन प्लांट में 239 प्लांट सक्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य चिकित्सा परामर्शदाता समिति ने अगस्त में तीसरी लहर की संभावना जताई है। कुछ जिलों में दो दिन से मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। तीसरी लहर को बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक माना गया है। ऐसे में सरकार की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई है। 

जिला अस्पतालों से लेकर सीएचसी तक में बन रहे पीआईसीयू
ज्यादातर जिला अस्पतालों में पीआईसीयू तैयार कर उसमें वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं, लेकिन सीएचसी पर अभी कार्य अधूरा है। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि तीन हजार से अधिक पीआईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। इतने ही अतिरिक्त बेड तैयार किए जाएंगे। जहां उपकरण नहीं पहुंचे थे, वहां भिजवाए जा रहे हैं। वार्ड में बच्चों को घर जैसा माहौल देने के लिए दीवारों पर कार्टून करेक्टर बनाए जा रहे हैं। बच्चों के लिए खिलौने, ड्राइंग बुक्स की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
बच्चों को 35 लाख किट बांटी गई
प्रदेश में 18 साल से कम उम्र तक के किशोरों के लिए 35 लाख दवा किटों का वितरण किया जा चुका है। यह दवा किट निगरानी समितियों के माध्यम से कोरोना लक्षण वाले बच्चों को दी जा रही है। इसमें पैरासिटामॉल ड्राप, मल्टी विटामिन ड्राप और ओआरएस का पैकेट, एक से पांच वर्ष वाले बच्चे की किट में पैरासिटामॉल सीरप, मल्टी विटामिन सीरप और ओआरएस पैकेट है। पांच से 12 साल की उम्र वालों के लिए पैरासिटामॉल, मल्टी विटामिन टैबलेट ओआरएस पैकेट के साथ आइवरमेक्टिन छह मिलाग्राम है। इसे तीन दिन लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें