कोई माने न माने, अपने कांग्रेसी संत आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मायानगरी से अपने रिश्तों को लेकर धूम मचा दी।
आचार्य मुस्लिम बहुत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा था कि औपचारिकता के नाम पर लड़ेंगे। पर चुनाव चरम पर आते-आते सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे और भीड़ भी बटोरी।
उनके प्रचार में मोनिका बेदी, नेहा धूपिया, नगमा, महिमा चौधरी सरीखी सिने अभिनेत्रियां कड़ी धूप में संभल की सड़कों पर धूल फांक चुकी हैं।
लोग आचार्य के इस फिल्मी कनेक्शन का सबब नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर क्यों फिल्मी दुनिया की कोमलांगनियां उनके लिए पसीना बहा रही हैं।
करीबी बताते हैं कि प्रवचन में माहिर आचार्य जी पिछले कई सालों से मायानगरी के लोगों के लिए पूजा-पाठ व अनुष्ठान भी करवाते रहे हैं।
स्वाभाविक है, आचार्य जब लड़ाई में होगा तो जजमान घरों में कैसे खामोश कैसे बैठ सकते हैं? पर इतना जरूर है कि आचार्य जी के इस फिल्मी परेड से भाजपा प्रत्याशी के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं।