फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखनऊ में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, सब्जी... गुड़ आदि खिलाकर उतारी गोमाता की आरती

Sat, 09 Nov 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सब्जी, गुड़ आदि खिलाकर गोमाता की आरती उतारी। 
विज्ञापन
लखनऊ में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ओंमकारेश्वर गौशाला सेवा ट्रस्ट परिवार ने लाला घाट स्थित त्रिदेव महादेव मंदिर परिसर में गो-यज्ञ, गो-पूजन एवं गो-आरती का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


इस मौके पर नागरिक सेवा समिति, नेहरू एनक्लेव गोमती नगर की अध्यक्ष डॉ. अंजू वार्ष्णेय, सीए अरविंद कुमार गुप्ता ,आदित्री एवं अथर्व गुप्ता ने गो-सेवा की। इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां गायों को खिलाया। साथ ही गोमाता की आरती उतारी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: पैसों के लिए आरोपियों का कारनामा, नौकरी का झांसा देकर युवक को भेज दिया किर्गिस्तान, हड़पी मोटी रकम

पहली रोटी हम सब गाय के लिए अवश्य निकालें

लोक भारती के संगठन मंत्री बिजेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष विजय बहादुर एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस गोशाला का संचालन सुनील कुमार द्वारा किया जाता है। यहां बूढ़ी गायों की सेवा का कार्य वह स्वयं करते हैं। नागरिक सेवा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अंजू वार्ष्णेय ने बताया कि बचपन से अपने दादाजी को गाय की सेवा करते हुए देखा है। गाय हमारी माता है। पहली रोटी हम सबको गाय के लिए अवश्य निकालनी चाहिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत

कई वर्षों से कर रहीं गोपाष्टमी के दिन गोसेवा

कहा कि यदि पहली रोटी नहीं निकाल पाते तो एक मुट्ठी आटा गाय के लिए निकालें। इसे गोशाला में दे सकते हैं। जब भी समय मिले तो एक बार अवश्य इन गायों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। बताया कि कई वर्षों से वह गोपाष्टमी के दिन गोसेवा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें