फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सगाई समारोह में जीजा पर किया जानलेवा हमला

Sat, 09 Nov 2024 06:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज में सगाई समारोह के दौरान युवक ने अपने जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने शुक्रवार को आरोपी दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आलमबाग के आनंदनगर निवासी सूर्य प्रकाश के मुताबिक उनका घरवालों व ससुरालवालों से विवाद चल रहा है। इस कारण वह अलग रहते हैं। आठ अक्तूबर को हुसैनगंज स्थित दीप पैलेस होटल में भाई के सगाई समारोह में गए थे। इसमें उनका साला अनिरुद्ध यादव भी आया था। रात करीब 11 बजे जीने के पास खड़े सूर्य प्रकाश को पीछे से अनिरुद्ध ने धक्का दे दिया। इसके बाद कांच की कटोरी से सिर पर कई वार कर दिए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सही होने पर शुक्रवार को हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी का भाई हत्या करने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें