फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का फरमान फेल, भारी पड़े टंडन

Tue, 26 Aug 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से ही सही पर भाजपा ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसमें सबसे अहम लखनऊ पूर्वी सीट पर वंशवाद का प्रभुत्व साफ देखने को मिला है।

पार्टी के दिग्गज नेता और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन ने मोदी के आदेश को दरकिनार कर अपने बेटे गोपाल टंडन को टिकट दिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

इसके पहले, उपचुनाव के लिए पूरब विधानसभा सीट पर सोमवार को पूर्व एमएलसी एसपी सिंह, जगदत्त वर्मा, अविनाश चंद्र जैन, हरीलाल व सुदर्शन पटेल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उम्मीदवार समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर के समीप तक आए।

गौरतलव है कि 28 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो रही है।

कांग्रेस ने देर शाम लखनऊ विवि के पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव को पूर्वी सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।

पूर्व एमएलसी एसपी सिंह (शिव पाल सिंह) अपनी एमएलसी पत्नी कांति सिंह व अन्य समर्थकों के साथ राजा जयलाल पार्क से जुलूस भी निकाला।

नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में एसपी सिंह ने अपनी व पत्नी की कुल चल व अचल संपत्ति 24.52 करोड़ रुपये दर्शायी है।

इसमें एसपी सिंह की कुल चल अचल संपत्ति 19.82 करोड़ रुपये और पत्नी की चल अचल संपत्ति 4.70 करोड़ रुपये है।

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी से नामांकन दाखिल करने वाले बालगोविंद वर्मा चल अचल संपत्ति के बतौर 57156 रुपया दर्शाया है।

जबकि राष्ट्रीय इंसाफ पार्टी से पर्चा दाखिल करने वाले हरीलाल ने अपनी चल अचल संपत्ति के बतौर 2.54 लाख रुपया, अविनाश चंद्र जैन ने 29.88 की चल संपत्ति और 50 लाख की अचल संपत्ति दिखाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें