फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बत के रिश्ते तोड़ना चाहती है भाजपा'

Tue, 26 Aug 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा देश का माहौल खराब करना चाहती है।
विज्ञापन


लोगों को धर्म के नाम पर बांटने के बाद अब मोहब्बत के रिश्तों को भी तहस-नहस कर देना चाहती है।

आजम खां सोमवार को रजा इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित महालोन मेला और विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट के लिए प्रदेश और देश में माहौल खराब किया। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में उनकी भूमिका के आरोप लगाए गए।

केंद्र अब भाजपा की सरकार है। केंद्र सरकार उन पर लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं करा लेती है? अगर आरोप साबित हुए तो वो हर सजा भुगतने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना कम्युनल नहीं, बल्कि क्रिमिनल थी। वहां भाजपा के लोगों ने लोगों के घर जलाए थे। वही अपराध कांठ में भी किया गया।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। हर जगह भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा ने लोकसभा के चुनावों के दौरान लोगों को गुमराह किया था। अब लोगों का मोह भंग हो रहा है।

अब प्रधानमंत्री बताए कि वो विदेशों से कालाधन कब तक वापस लाएंगे? महंगाई कब कम होगी? अपनी मंत्रियों की जुबान पर वो लगाम कब लगाएंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें