फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: आपसी रंजिश में बदमाशों ने बांके से महिला का पैर काट डाला, पति व बेटी को भी किया घायल

Thu, 13 Feb 2020 08:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुंडेरवा गांव के मजरे शुक्ल पुरवा में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर बांके से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने बांके से उसका बायां पैर काट डाला। बचाने दौड़े महिला के पति व बेटी को को भी बांके से मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम मुंडेरवा के मजरा शुक्ल पुरवा के रहने वाले प्रेमलाल ने बताया कि बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे उसके घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया और उसकी पत्नी मीना देवी पर बांके से प्रहार किया।

जब वह गिर गई तो उसका बांके से उसका बायां पैर काट डाला और शरीर पर कई जगह बांके से वार किया। बचाने दौड़ी उसकी बेटी रजनी व पति प्रेमलाल को भी बांका मारकर घायल कर दिया। मरणासन्न अवस्था में महिला अपने घर के दरवाजे पर पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया

गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्रेमलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि उसकी पत्नी मीना देवी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। बेटी रजनी का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

प्रेमलाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही माता बदल मिश्रा, उसके पुत्र विवेक, पत्नी रानी एवं पुत्री मीरा के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी अभियुक्त फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें