दिव्यांगों के लिए अब ट्रेन में सहयोगी के साथ सफर करने की बाध्यता नहीं होगी। अब ट्रेन में अकेले सफर करने पर भी उन्हें किराए में छूट मिल सकेगी।
रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) विक्रम सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें आत्मविश्वास जगाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
पहले दिव्यांग यात्री को ट्रेन में सफर के दौरान अपने साथ एक सहयोगी को ले जाना जरूरी था। किराए में दोनों को छूट दी जाती थी। रेलवे ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है।