पुलिस ने बड़गांव पुलिस चौकी के आगे मूर्ति विसर्जन विवाद में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अतिरिक्त दोनों पक्ष से एक-एक संदिग्धों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई, फिर उन्हें छोड़ दिया गया। इन्हें खुराफाती के रूप में चिह्नित किया गया है। उनसे जानकारी की जा रही है कि शांतिपूर्ण चल रहे विसर्जन में खलल क्यों और कैसे डाली गई। इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पड़ताल पुलिस कर रही है। नगर कोतवाल मनोज पाठक का कहना है हर स्तर से पता किया जा रहा है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ठेलों को पलट दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर में मूर्तियों के विसर्जन में बड़गांव पुलिस चौकी के आगे रानीबाजार के पहले तक खुराफातियों ने हाथ की सफाई खूब दिखाई। माहौल बिगाड़ने के लिए सड़क किनारे लगीं ठेले की दुकानों को पलट दिया। दरअसल नूरामल मंदिर के पास बवाल के शोर में अफरातफरी मच गई। जिसका फायदा उठाते हुए खुराफातियों ने मौके को सांप्रदायिक रंग देनी की कोशिश की। जिसकी गवाही सड़क किनारे पड़े ठेले दे रहे हैं, उन्हें पलट दिया। पुलिस की सक्रियता से मौके से खुराफाती अपनी कोशिश में सफल तो नहीं हुए लेकिन गरीब दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया है। अब पुलिस तस्दीक कर रही है कि इस हरकत में किन लोगों का हाथ है।