पिपराही घाट पर मनवर नदी में डूबे युवकों की पहचान हो गई है। दोनों श्रद्धालु सत्यम विश्वकर्मा पुत्र मनीराम और अमरजीत गुप्ता पुत्र भगवानदीन डूबे थे। दोनों महुली खोरी फुटहिया बाजार के निवासी थे। छपिया कृष्णगोपाल राय ने बताया पुलिस व प्रशासन द्वारा लोगों को मनवर नदी में उतरने से मना करने के बावजूद तीन लोग नदी में उतर गए थे। इसमें एक को मौके पर एक बचा लिया गया जबकि दो अन्य डूब गए जिनकी तलाश जारी है।