फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: पुलिस कर्मियों पर लगा महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

Sun, 17 Nov 2024 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Viral video in Gonda: गोंडा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मी महिला के साथ अभद्रता कर रहे हैं। एसपी ने इस मामले ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
गोंडा में पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के थाना क्षेत्र नवाबगंज के सरयू घाट पुलिस चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों पर महिलाओं के साथ अभद्रता के आरोपों में डीएम व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस कर्मियों का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खुर्दाबाद व जफरापुर गांव निवासी महिला संगीता पत्नी जितेंद्र व रंजना पत्नी विजयपाल ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दोनों के पति एक मामले में बीते 24 अक्तूबर से जेल में बंद हैं। रविवार की दोपहर में सरयू घाट पुलिस चौकी प्रभारी कुछ पुलिस कर्मियों के साथ आए और घर में घुसकर अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। 

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। सरयू घाट पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अनंतराम यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। यह सभी लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। अभद्रता करने व कपड़े फाड़ने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें