उन्होंने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिले में 1588 मतदान केन्द्र तथा 4428 बूथ बनाए गए हैं। जिले को तीन डिवीजन में बांटा गया है जिसमें तीन अपर जिलाधिकारी व एएसपी रैंक के अधिकारी लागए गए हैं। इसके अलावा 04 अतिरिक्त एसडीएम व 04 रेगुलर एसडीएम की तैनाती की गई है। 07 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 31 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 231 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। चेकिंग कार्य के लिए जिले में 36 बैरियर व चेक पोस्ट बनाई गई हैं। 112 संदिग्ध लोगों को धारा 144 के तहत प्रतिबंधित करनके के साथ ही 48 हजार 480 लोगों को शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया गया है। 12 हजार लोगों का जमानती वारंट तथा 103 लोगों का गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।