फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sun, 15 Dec 2024 10:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। एक की मौत मौके पर ही हुई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के थाना क्षेत्र इटियाथोक के तेलियानी कानून-गो-इटियाथोक मार्ग पर रविवार देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक युवक ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


स्थानीय थाना इलाके के तेलियानी कानून-गो निवासी जनार्दन (25) अपने दोस्त शिवा (19) के साथ रविवार शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल से इटियाथोक बाजार जा रहे थे। तेलियानी-इटियाथोक मार्ग पर पड़री मोड़ के पास उनकी मोटर साइकिल सामने से आ रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, आरोपी चालक खेत में फंसी ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक कुछ देर तक इलाज के लिए तड़पते रहे। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां आई पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी इटियाथोक ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें