फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: मदरसे में लटका मिला हरियाणा के छात्र का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन

Sun, 15 Dec 2024 10:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के आगापुरवा स्थित एक मदरसे में एक छात्र का शव लटकता हुआ पाया गया है। पुलिस ने पहुंचकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिस व फॉरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के धानेपुर थाना इलाके के त्रिलोकपुर आगापुरवा में संचालित मदरसे में रविवार देर रात एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली है। वहीं फॉरेसिंक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मो. हसन अली (16) पुत्र असगर अली निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। वह धानेपुर थाना क्षेत्र के आगापुरवा में संचालित मदरसे में हाफिज का छात्र था।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- बहुसंख्यक समाज की बात करने वालों को धमकी देता है विपक्ष, जज के बयान का किया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शीतलहर की चपेट में यूपी: राहत मिलने की उम्मीद पर घने कोहरे के साथ होगी सुबह, 2.5 डिग्री पहुंचा अयोध्या का पारा


रविवार रात करीब आठ बजे शव कमरे में लटका देखकर मदरसे के लोगों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। वहीं, पंखे में गमछे के सहारे लटके शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात फॉरेसिक एक्सपर्ट ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें