फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: बृजभूषण ने अब नई तारीख दी, बोले- आपको कैसे पता पार्टी मुझे टिकट नहीं देगी

Fri, 26 Apr 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज/ गोंडा

सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अब टिकट को लेकर अब नई तारीख दी है साथ ही अपने चुनाव लड़ने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को टिकट के लिए अब नई तारीख दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है 27, 28 या 30 अप्रैल को नाम आ सकता है। नहीं तो तीन मई को भाजपा जरूर अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। प्रत्याशी चाहे जो हो, लेकिन जीत की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पहनेंगे।

विज्ञापन


करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज परिसर में भाजपा सांसद विकासखंड स्तरीय चुनाव प्रबंधन बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा 53-54 दिन बीत चुके हैं, अब तक कैसरगंज को प्रत्याशी नहीं मिला है। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र को मन माफिक प्रत्याशी मिलेगा। पूरा निर्णय पार्टी का होगा और भारतीय जनता पार्टी टिकट देकर कैसरगंज के लोगों को चौंका देगी।



उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सावन में अंधा होता है, तो उसे हर तरफ हरा ही हरा दिखाई देखा है। सबके मन में एक ही सवाल है, कैसरगंज के चुनावी अखाड़े में महारथी कौन होगा? पार्टी हाईकमान तय करेगा कि भाजपा प्रत्याशी कौन होगा। लेकिन इस बार का चुनाव अलग है। बैठक में एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, रामजी लाल मोदनवाल, अर्जुन प्रसाद तिवारी, सोनी सिंह, विवेक सिंह कलहंस आदि मौजूद रहे।

कैसे आप जानते हैं कि पार्टी टिकट नहीं देगी

विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि 'टिकट कटने पर भी चुनाव लड़ेंगे क्या' - बृजभूषण शरण सिंह जोर से हंसे। जवाब देने की बजाय तपाक से पूछ बैठे- 'कैसे आप जानते हैं कि पार्टी टिकट नहीं देगी'। जिस दिन नहीं देगी, आ जाइएगा। फिर कहा न बृजभूषण शरण सिंह के दिन खराब चल रहे हैं और न ही कैसरगंज की जनता के दिन खराब हैं। पार्टी का जो निर्णय होगा वह सही होगा। वहीं, बृहस्पतिवार को करनैलगंज विकासखंड की चुनाव प्रबंधन बैठक में स्थानीय भाजपा विधायक अजय सिंह एक बार फिर नजर नहीं आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें