फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: ट्रेन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू की सात अंगूठियां, दो मंगलसूत्र और कई आभूषण चोरी

Fri, 31 May 2024 06:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी की पुत्रवधू का जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। उनका परिवार दिल्ली से गोंडा वापस आ रहा था।
विज्ञापन
बैग से चोरी हो गए जेवरात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति व बच्चे के साथ दिल्ली से गोंडा आ रही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी की पुत्रवधू का करीब 12 तोला सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। पति दिवाकर तिवारी ने राजकीय रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है साथ ही रेलवे सुरक्षा बल थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेता सूर्यनारायण तिवारी के पुत्र दिवाकर तिवारी अपने पत्नी और बच्चे के साथ गत 29 मई को नई दिल्ली से गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन-डी 11 व 12 बर्थ से यात्रा करते हुए गोंडा आ रहे थे।

ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत; जानें कब से मिलेगी राहत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जानलेवा हुई गर्मी: अचानक तबीयत बिगड़ी कल रात से अब तक पांच की मौत, डॉक्टर बोले- जरूरी हो तभी घर से निकलें  
विज्ञापन


ट्रेन 30 मई की भोर 5:00 बजे लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंची। इस बीच उन्होंने देखा कि पत्नी का जेवर से भरा बैग गायब है। उन्होंने बताया कि बैग में 12 तोला सोने के जेवर थे, जिसमें 7 अंगूठियां, दो मंगलसूत्र और अन्य आभूषण चोरी हो गये। काफी खोजबीन करने के बावजूद बैग पता नहीं चला तो उन्होंने चारबाग जीआरपी एवं रेलवे सुरक्षा बल से शिकायत की।

राजकीय रेलवे पुलिस के चारबाग लखनऊ कोतवाली के उपनिरीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। दिवाकर ने 36 घंटे के बाद भी घटना का खुलासा न होने पर अफसोस जताया। उन्होंने रेलवे के सुरक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जल्द जेवर नहीं मिला तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें