गोंडा जिले की परसपुर रियासत के राजाटोला वार्ड छह में अति प्राचीन राजमंदिर से बुधवार की रात मंदिर के गर्भगृह से चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से राम-लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति जिसका वजन करीब प्रत्येक मूर्ति 15 किलो व लंबाई डेढ़ फिट है व एक लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति और एक छोटा सिंहासन चोरी हो गया। घटना से हड़कंप मच गया।