फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए असुविधा, 45 दिन निरस्त रहेगी ये ट्रेन

Fri, 24 Nov 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर वॉशेबल एप्रॉन कार्य के चलते रेलवे ने गोमती एक्सप्रेस को 45 दिन के लिए निरस्त कर दिया है। गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाले पैसेंजरों की पसंदीदा ट्रेन मानी जाती है। ऐसे में इसके रद्द होने से रोजाना करीब बारह सौ यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि टूंडला की तरह नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर वॉशेबल एप्रॉन का काम 24 नवंबर से अगले साल सात जनवरी तक चलेगा। इस दौरान लखनऊ व दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस(12419/20) कैंसिल रहेगी। गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक बेहतरीन ट्रेन है।

ट्रेन में चेयरकार की सुविधा है। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वालों के लिए गोमती मनपसंद ट्रेनों में शामिल है। ट्रेन अगले 45 दिन कैंसिल रहेगी। पैसेंजर अमित तिवारी ने बताया कि उन्हें अक्सर दिल्ली जाना होता है, ऐसे में उन्हें गोमती ही बेहतर विकल्प लगता है।  फैजाबाद दिल्ली, शताब्दी, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली जैसी अन्य ट्रेनों का संचालन पहले से ही खराब चल रहा है। ऐसे में मुश्किल तो होगी ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें