फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान

Fri, 24 Nov 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
च‌ित्रकूट रेल हादसा
विज्ञापन
चित्रकूट में शुक्रवार सुबह हुए ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्रेन हादसे के पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम ने मृतक यात्रियों के परिजनों को 02-02 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपये देने के निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि बांदा के निकट चित्रकूट में आज सुबह करीब चार बजे हुए हादसे में वास्को द गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 8 यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें