फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के सीएम ने अमेठी में स्मृति ईरानी के साथ किया दौरा, बोले- विकास में पूरा योगदान देंगे

Sat, 22 Jun 2019 07:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
प्रमोद सावंत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ शनिवार को बरौलिया पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व प्रधान की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि पूर्व प्रधान से उनकी 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलाकात हुई थी। एक सवाल के जवाब में सावंत ने स्मृति का नाम लिए बिना कहा कि लोकल अथॉरिटी चाहेगी तो वे बरौलिया में शिक्षा व विकास का कार्य करेंगे। इस गांव को हमारे पूर्व सीएम ने गोद लिया था। इससे हमारा भावनात्मक लगाव है। 
विज्ञापन


गोवा के सीएम प्रमोद सावंत शनिवार को स्मृति ईरानी के साथ अपने पूर्ववर्ती मनोहर परिकर की ओर से गोद लिए गांव बरौलिया पहुंचे। यहां सुरेंद्र के परिवारीजनों से मुलाकात कर बाहर आने के बाद प्रमोद सावंत ने मीडिया से बात की। 

प्रमोद ने कहा कि वे 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अमेठी आए थे। वे यहां 22 दिन रहे थे और इसी दौरान सुरेंद्र सिंह से उनका परिचय हुआ था। सुरेंद्र को पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता बताते हुए सीएम ने उनकी हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती मनोहर परिकर ने इस गांव को गोद लिया था। उन्होंने यहां विकास के कई काम कराए। सावंत ने स्मृति का नाम लिए बगैर कहा कि यदि लोकल अथॉरिटी चाहेगी तो गोवा सरकार बरौलिया में शिक्षा व विकास के नए आयाम स्थापित करने का काम करेगी। परिकर की ओर से बरौलिया में जूता-चप्पल वितरित करने व इस पर प्रियंका की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर सावंत ने कहा कि आलोचना करने से बेहतर है कि किसी की मदद की जाए।
विज्ञापन

परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खास रहे बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह की पिछले 25 मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही स्मृति अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर बरौलिया पहुंचीं और उनकी अर्थी को कंधा देने के साथ अंत्येष्टि में भी शामिल हुईं। 26 मई को कई घंटे सुरेंद्र के परिवार के बीच बिताने के बाद वापस दिल्ली गईं स्मृति शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आईं तो सबसे पहले बरौलिया गईं। 

बरौलिया पहुंचीं स्मृति ने सुरेंद्र की बूढ़ी मां कमला सिंह, पिता शिवभवन सिंह के अलावा पत्नी रुक्मिणी सिंह व पुत्र अभय प्रताप से भेंट की। स्मृति को अपने बीच पाकर सुरेंद्र का पूरा परिवार फफक पड़ा। स्मृति ने सभी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे सुरेंद्र की जगह तो नहीं ले सकतीं लेकिन सुख-दुख की हर घड़ी में परिवार के साथ खड़ी रहेंगी। इस दौरान उनके साथ रहे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी परिवार को हर संभव मदद का वादा किया। स्मृति और प्रमोद सावंत करीब 30 मिनट यहां रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें