फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास कार्यों की निगरानी में पारदर्शिता लाएगी जीआईएस टैगिंग

विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में हो रहे कामों की निगरानी में पारदर्शिता लाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विकास कार्यों के लिए जीआईएस टैगिंग प्रणाली तैयार की है। एलडीए ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला प्राधिकरण बन गया है। नई प्रणाली से शहर में चल रहे अवस्थापना के कार्यों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पोर्टल पर हर परियोजना की जीआईएस टैगिंग की जाएगी। नई व्यवस्था से विकास कार्य की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी, जिसमें काम के खर्च से लेकर अन्य ब्योरा दर्ज होगा। इस प्रणाली के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जाएंगी। इसमें काम कब शुरू हुआ और कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी शामिल है। यह भी दर्ज होगा कि कौन सी संस्था काम करा रही है। परियोजना की कुल लागत कितनी है, इसका विवरण भी उपलब्ध रहेगा। शहर के सभी जोनों में चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा भी इस पोर्टल पर मिलेगा।

गड़बड़ियों पर लगेगी रोक
एलडीए वीसी का कहना है कि पहले नगर निगम और एलडीए की ओर से एक ही काम के लिए अलग-अलग टेंडर जारी होने के मामले सामने आते थे। नए सिस्टम से ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह रोक लगेगी। किसी भी परियोजना की जानकारी पहले से पोर्टल पर उपलब्ध होने से दोबारा टेंडर जारी नहीं हो सकेगा। इससे कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था से कई लाभ
नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी, क्योंकि जनता और विभाग दोनों को हर काम की लाइव जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही विभागों में समन्वय बेहतर होगा, क्योंकि नगर निगम, एलडीए और अन्य एजेंसियां एक ही डाटा देख सकेंगी। निगरानी आसान होने से परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, जिससे समय व बजट बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें