लखनऊ। गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग और मदद फाउंडेशन के बीच ज्ञापन हुआ। इसके जरिये प्रदेश की छात्राओं को डिजिटल शिक्षा में सशक्त बनाने के साथ ही पायलेट प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की पहल शुरू की गई। दो बालिका विद्यालयों को 40 टैबलेट बांटे गए।
समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बताया कि छात्राओं के समावेशी विकास, डिजिटल साक्षरता और तकनीकी सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहल की गई है। मदद फाउंडेशन के फाउंडर राजेश मणि के साथ ज्ञापन किया गया। समाज कल्याण विभाग निदेशक संजीव सिंह, उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह, जे राम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।