फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टूटे और तिरछे हो चुके हाईटेंशन विद्युत खंभे बदले जाएं

विज्ञापन
ज्ञापन देते व्यापारी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में जर्जर, टूटे और तिरछे हो चुके हाईटेंशन बिजली के खंभों और अस्त-व्यस्त तारों से उत्पन्न खतरे को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत वितरण खंड (सेस–प्रथम) के अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन नादरगंज एसडीओ को सौंपा। इसमें बताया गया कि गौरी बाजार, हीरालाल नगर और बिजनौर मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों पर 440 व 11 हजार वोल्टेज की लाइनें जर्जर खंभों पर टिकी हुई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन और घेराव के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री दिलीप द्विवेदी ने मौके की फोटो और वीडियो भी अधिकारियों को दी। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, एयरपोर्ट जनहित व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, उपाध्यक्ष इरफान अली, शांति नगर अध्यक्ष रितेश सिंह चौहान, नादरगंज-अमौसी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र वर्मा आदि शामिल थे।

ज्ञापन देते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें