लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस की अंतर शााखा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। पहले सेमीफाइनल में पलटन शाखा ने गर्ल्स विंग को 36 रनों के लक्ष्य को आसानी से भेदकर हराया। दूसरे सेमीफाइनल में डे बोर्डिंग टीम समय पर उपस्थित नहीं हो पाई। इस कारण बेलीगारद टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल मैच बेलीगारद और पलटन शाखा के बीच खेला गया।
बेलीगारद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर साधना ने सात छक्के और एक चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जुनैरा के साथ 65 रनों की शानदार साझेदारी की। बेलीगारद ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 94 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पलटन शाखा की ओपनर आरोही यादव और आयत फिर्दोष ने तेज शुरुआत की।
पलटन टीम ने 1 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते 98 रन बनाए और फाइनल मैच जीत लिया। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी शाखा की आरोही यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 20 गेंद में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाए। प्रतियोगिता के समापन पर रीना पांडे ने उन्हें यह खिताब प्रदान कर प्रोत्साहित किया।