लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के जोश, आत्मविश्वास से भरीं आवाजें साबित कर रही थीं कि वे अब किसी विपरीत परिस्थिति में खुद को असहाय महसूस नहीं करेंगी। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का।
मार्शल आर्ट के इंटरनेशनल कोच व जीत कूनो डी एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार शर्मा ने जूडो, कराटे, किक बॉक्सिंग, कुंग फू, ताईची व मोयथाए की जानकारी दी। ननचाक, शॉर्ट व लॉन्ग स्टिक जैसे हथियारों को इस्तेमाल करना बताया। शिविर में 80 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय, प्रो. सीमा पांडेय, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ. मनीषा बड़ौनियां भी मौजूद रहीं।