फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा देने आई छात्रा की सड़क हादसे में मौत, भाई घायल

Tue, 16 Apr 2019 02:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
किरण (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में अयोध्या रोड स्थित रजवाडा लॉन के पास सोमवार देर शाम बीएड की परीक्षा देने आई छात्रा किरण रावत (20) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका भाई जख्मी हो गया।

विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी के जैदपुर निवासी नायक राम रावत की बेटी किरण सोमवार को बीएड की परीक्षा देने भाई सुनील संग कुर्सी रोड स्थित बोरा इंस्टीट्यूट आई थी।

शाम को परीक्षा के बाद बाइक से घर जा रही थी तभी चिनहट अयोध्या रोड स्थित रजवाडा लॉन के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में किरण गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किरण लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें