फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने छीना मोबाइल तो छात्रा ने उठाया यह खौफनाक कदम

विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पारा क्षेत्र में बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा शुक्रवार सुबह मां से अनबन के बाद फंदे से लटक गई। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पारा के जलालपुर निवासी चाय विक्रेता अर्जुन सिंह की बेटी श्वेता यादव (22) महिला कॉलेज से बीएससी कर चुकी थी। श्वेता का प्रेम प्रसंग उसके साथ पढ़ने वाले लड़के से चल रहा था। 

श्वेता ने घर पर जानकारी दी तो परिवारीजनों ने रिश्ते को मंजूर करते हुए लड़के के घरवालों से बातचीत की। दोनों परिवार शादी को भी राजी थे। छात्रा ने बड़े भाई से पहले शादी करने की बात कही।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

साड़ी का फंदा बनाकर लगा ली फांसी

डेमो ‌पिक
इस पर मां लीना ने मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गई और झगड़ने लगी। इसके चलते मां ने उसका मोबाइल छीन लिया। इससे आहत श्वेता ने शुक्रवार सुबह ऊपर वाले कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

मां लीना उसकी तलाश करते छत पर पहुची तो बेटी का शव देख चीख निकल गई। पिता अर्जुन सिंह ने बताया बेटी श्वेता ने 11 जुलाई को नर्सिंग का पेपर दिया था। 

उसका सेलेक्शन भी हो गया था लेकिन, रुपयों के अभाव में काउंसलिंग नहीं कराई। इससे वह डिप्रेशन में थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें