सरोजनीनगर। बंथरा के बनी गांव के पास मंगलवार की सुबह वीडियो कॉलिंग करते हुए युवती ने पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई पर कुछ पता नहीं चल सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे 20 वर्षीय युवती लखनऊ से कानपुर जाने वाली सड़क पर ऑटो से उतरी। वह वीडियो कॉलिंग पर किसी से बात कर रही थी। बात करते हुए ही वह भागकर पुल के ऊपर चढ़ गई और छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक युवती के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है।