लखनऊ। गाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। मामले की एफआईआर दस दिन बाद दर्ज हुई।
बलिया में दोकटी के बहुआरा गांव निवासी कमलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक पांच सितंबर को वह लखनऊ आए थे। रात करीब नौ बजे दोस्त अजेंद्र सिंह के साथ बाइक से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया और मुंशीपुलिया की तरफ भाग निकले। उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया, पर बदमाशों को पकड़ नहीं सके। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक पीड़ित ने 16 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।