फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में बड़े इमामबाड़े के गुंबद से गिरी युवती

विज्ञापन
सेल्फी लेने के चक्कर में घायल हो गई युवती। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
चौक स्थित बड़ा इमामबाड़ा में सोमवार को घूमने गई एक निजी फैशन डिजाइनिंग संस्थान की छात्रा अनियंत्रित होकर गिर गई। वह इमामबाड़े के ऊंचे गुंबद पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद देर शाम घर भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक चौक कुलदीप दुबे के मुताबिक, विनयखंड निवासी अविनाश पांडेय की पत्नी पल्लवी एक निजी संस्थान से फैशन डिजाइनिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा है।
पल्लवी, अपने दोस्तों के साथ इमामबाड़ा घूमने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रुप में करीब 12 से 15 छात्र-छात्राएं शामिल थे। पल्लवी व कुछ छात्राएं पहली मंजिल पर पहुंचकर सेल्फी ले रही थीं।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक पल्लवी अनियंत्रित हो गई जिससे वह गुंबद से 10 से 12 फीट नीचे गिर गई। उसके दोस्त पल्लवी को इमामबाड़े से बाहर लेकर गए जहां एबुंलेंस को कॉल कर बुलाया गया।
उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक चौक कुलदीप दुबे के मुताबिक, छात्रा का पैर फिसल गया था जिससे वह नीचे गिर गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
पहले भी हो चुका है हादसा
इमामबाड़ा में सेल्फी लेने के चक्कर में पहले भी हादसा हो चुका है। 4 जुलाई 2017 को नौवीं का छात्र फाजिल हुसैन दूसरी मंजिल से गिर गया था। फाजिल की रीढ़ की हड्डी, हाथ व पैर कई जगह से टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें