फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे सो रही मासूम को कार सवार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट इलाके में पुराना पुलिस चौकी पुल के नीचे सो रही चार साल की मासूम आरूषी पाल को बेकाबू कार ने शनिवार रात रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम की अस्पताल में मौत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हाता रामदास निवासी संतोष पाल के मुताबिक, शनिवार रात वह बेटी आरुषी पाल के साथ पुरानी पुलिस चौकी पुल के पास सो रहे थे। आरोप है कि देर रात मोहल्ले में रहने वाला अंकित सिंह तेज रफ्तार में कार लेकर निकला था जिसने आरुषी पर कार चढ़ा दी। कार के नीचे आकर आरुषी खून से लथपथ हो गई। हादसे के बाद आरोपी अंकित कार लेकर भाग निकला। बेटी की चीख सुनकर संतोष की नींद खुली तो उन्हें अंकित सिंह कार लेकर जाते हुए दिखाई पड़ा। आरुषी की हालत नाजुक होने पर संतोष उसे सिविल अस्पताल लेकर गए थे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट शिवचरन लाल के मुताबिक, संतोष की तहरीर पर अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें