फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफनाने के बाद अगले दिन कब्र से गायब हो गई बच्ची की लाश, तंत्र-मंत्र का शक

Wed, 03 Aug 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
कब्र से गायब हुई लाश - फोटो : amar ujala
लखनऊ के एक कब्रिस्तान से बच्ची की लाश गायब होने से सनसनी मच गई है। लोगों में तंत्र-मंत्र से लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 7
कब्र से गायब हुई लाश - फोटो : amar ujala
नक्खास के सरांय में रहने वाले अंसार घोड़ा चलाने का काम करते हैं। सोमवार को उनकी डेढ़ माह की बच्ची की बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
कब्र से गायब हुई लाश - फोटो : amar ujala
अंसार ने बच्ची को ऐशबाग कब्रिस्तान में दफना दिया था। मंगलवार सुबह अंसार बच्ची की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया तो नजारा देखकर सन्न रह गया।

4 of 7
कब्र से गायब हुई लाश - फोटो : amar ujala
बच्ची की कब्र खुदी पड़ी थी और बच्ची गायब थी। कफन का कपड़ा भी वहीं पास में पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 7
कब्र से गायब हुई लाश - फोटो : amar ujala
अंसार बड़बड़ाते हुए कब्रिस्तान से चला गया तब तक कब्रिस्तान में काम करने वाले लोगों ने कब्र पाट दी।
विज्ञापन

6 of 7
कब्र से गायब हुई लाश - फोटो : amar ujala
कब्रिस्तान में फैयाज, समी, कलीम, इशरत, मोमिन और मजीद काम करते हैं। घटना के बाद फैयाज भाग गया वहीं पुलिस ने समी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर डॉग स्क्वायड - फोटो : amar ujala
डॉग स्क्वायड कब्र से तीन सौ मीटर पर जाकर रुक गया जहां से रास्ते स्लाटर हाउस और श्मशान की ओर खुलते हैं। इस कब्रिस्तान में हजारों कब्रें हैं, लोगों का अंदाजा है क‌ि और भी कब्रें खोदी गई हैं। वहीं श्मशान घाट और स्लाटर हाउस पास में होने से तंत्र-मंत्र और गैरकानूनी काम होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें