लखनऊ के बीकेटी इलाके में एक सड़क दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई वहीं पंद्रह से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 4
बीकेटी में सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक सीतापुर रोड के भैंसामऊ मोड़ पर एक ट्रक के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और टाटा मैजिक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
बीकेटी में सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक पलट गई। ट्रक में तीन लोग और मैजिक में करीब 15 लोग सवार थे। हादसे में मैजिक सवार सीतापुर के रहने वाले मोहम्मद इलियास की मौके पर ही मौत हो गई।
मैजिक में ज्यादातर लोग सीतापुर के थे। घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ट्रक चालक कासिफ धनबाद (बिहार) का रहने वाला है। ट्रक में आम लोड थे और ये अमरोहा से कलकत्ता जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।