खेतासराय थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती जिला अस्पताल में मीडिया के सामने बयान देकर अचेत हो गई।
बताया जाता है कि एक गांव की निवासी युवती सोमवार को दिन में साढ़े 11 बजे के आसपास घर में अकेली थी। उसके पिता किसी काम से पड़ोसी गांव गए थे। इसी बीच वह गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोग उसे सोंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में युवती ने मीडिया को बताया कि मैं घर में अकेली थी तभी पड़ोसी गांव का एक युवक आया और कहा कि मुझसे शादी करोगी। मैंने इनकार किया तो उसने पास में रखा केरोसिन का डिब्बा मेरे ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी।