गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव में शुक्रवार की रात एक युवती को पड़ोस के रहने वाले दंपती ने मारपीटकर जिंदा जला दिया। युवती की चीख सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े तो आरोपी दंपती भाग निकले।
गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर बाद मौत हो गई। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली देहात में आरोपी दंपती के खिलाफ मारपीट व जिंदा जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस का कहना है कि अब पहले से दर्ज मारपीट व जिंदा जलाने के मुकदमे में गैर हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव के रहने वाले श्यामू की पड़ोस के लल्लू से रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर रात गर्मी के कारण श्यामू की बेटी माला देवी (18) घर से बाहर निकली थी।