फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील फोटो बना वॉट्सएप पर भेजा, मां-बहनों को भी किए आपत्तिजनक मैसेज

Wed, 09 Aug 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Picture
विज्ञापन
ठाकुरगंज इलाके में शोहदे ने एक संभ्रांत परिवार की युवती का अश्लील फोटो बनाकर वॉट्सएप पर भेजा। उसकी मां और दो बहनों को भी आपत्तिजनक मैसेज के साथ मिस्डकॉल करके पूरे परिवार को परेशान कर दिया।
विज्ञापन


वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत बेनतीजा रहने पर युवती के पिता ने केस दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर दीपक दुबे के मुताबिक, एक शोहदे ने थाना क्षेत्र में रहने वाली संभ्रांत परिवार की युवती का अश्लील फोटो बनाया और 14 जुलाई को युवती व उसकी चचेरी बहन के मोबाइल फोन पर वॉट्सएप से भेजा।

इतना ही नहीं युवती की मां, बहन और चचेरी बहन को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के साथ उनके मोबाइल पर मिस्डकॉल की।

अश्लील फोटो से परेशान युवती ने अपनी मां को जानकारी दी। पता चला कि शोहदे ने परिवार की चार महिलाओं को अश्लील फोटो, आपत्तिजनक मैसेज व मिस्डकॉल में तीन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


दो बेटियों व भतीजी के मोबाइल के मैसेज देखने के बाद महिला ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। उसने 15 जुलाई को वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर शिकायत दर्ज कराई।

आपत्तिजनक मैसेज व मिस्डकॉल का सिलसिला जारी रहने पर पीड़ित परिवार के मुखिया ने थाने में तहरीर दी।

इंस्पेक्टर ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके खुद तफ्तीश शुरू की। शोहदे के तीनों मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल मंगाया और लोकेशन ट्रेस करके तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें