रेल यात्रियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सुविधाएं बढ़ा दी हैं। 308 स्टेशनों पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मशीन लगवाई हैं। 24 स्टेशनों पर 75 जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक तथा 261 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किए गए हैं। 74 स्टेशनों पर एटीवीएम लगाई गई हैं।