फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसों में चौकीदार व ठेकेदार की मौत

Mon, 25 Dec 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। गोसाईंगंज के कोडरा निवासी रामरूप (43) स्कूल में चौकीदार थे। रविवार रात वह साइकिल से कहीं जा रहे थे। सुल्तानपुर हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डीसीएम रामरूप को टक्कर मारकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। रामरूप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी चालक रवि डीसीएम में आधे घंटे तक फंसा रहा। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि डीसीएम चालक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, बंथरा के गढ़ी चुनौटी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (61) ठेकेदार थे। रविवार को वह स्कूटी से बेटी के घर निगोहां गए थे। लौटते समय मोहनलालगंज में ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें