फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनियों, बच्चों का हर हफ्ते कराएं स्वास्थ्य परीक्षण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी ने महिला कल्याण विभाग से संचालित सभी राजकीय या स्वैच्छिक संस्थाओं के निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर संस्थान संवासिनियों, बच्चों का सप्ताह में एक दिन निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराएं। रूटीन इम्यूनाइजेशन या डी वार्मिंग टेबलेट भी दें। वही, सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट इन संस्थानों का मासिक निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान संस्था में सफाई, पेयजल, खानपान, शौचालय, शयन कक्ष, सुरक्षा के साथ शिक्षा व्यवस्था की जांच होगी।
विज्ञापन

डीएम ने 29 मार्च को महिला कल्याण विभाग से लखनऊ में संचालित राजकीय या स्वैच्छिक संस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं संस्थाओं के निरीक्षण के लिए समिति गठित की थी।
समिति में संबंधित अपर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी संस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण कर निवासरत बच्चों की हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बैठक में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें