फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हैं सोने के अपार भंडार, जानिए कहां?

Fri, 24 Apr 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में भी कीमती धातुओं के भंडार होने के संकेत मिले हैं। ये अलर्ट बिहार बॉर्डर वाले जिलों में ग्रेनाइट रॉक की मौजूदगी का हैं, जहां से बहुतायत में सोना और दूसरी कीमती धातुएं मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


यह जानकारी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के महानिदेशक हरवंश सिंह ने बृहस्पतिवार को जीएसआई लखनऊ में आयोजित भारतीय उप महाद्वीप के पेलियोजीन काल (2.3-6.6 करोड़ साल पूर्व) पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में दी।

उन्होंने बताया कि देश में मौजूदा ज्ञात खनिज भंडारों का दोहन हो चुका है। अब सोना, तांबा और लोहा के नए भंडार खोजने होंगे। इसके लिए जीएसआई ने नई प्रौद्योगिकी जियोकेमिकल मैपिंग और जियोफिजिकल मैपिंग पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन


इससे काफी सफलता मिली है। प्रोजेक्ट में जियोलॉजिकल संभावनाओं वाले क्षेत्र (ओजीपी एरिया) को हमने चिह्नित किया है। यह 5.17 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिला है सोना

यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश में चिह्नित हुआ है। यहां खनिज मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मिलेगा।

महानिदेशक ने बताया कि अभी तक जीएसआई केवल भूविज्ञान की जी-3 और जी-4 लेवल पर ही काम करता था। अब हम खदानों पर काम करने के लिए सक्षम है। इसी साल से हमने जी-1 और जी-2 लेवल पर काम शुरू किया है।

इसके बाद जीएसआई के संरक्षित खनिज स्रोतों और खदानों को सरकार सीधे नीलाम कर सकेगी। अभी तक ऐसा नहीं होता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें