फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतिभोज के पंडाल में घुसा ट्रक,5 की मौत

Fri, 24 Apr 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर ऊंचाहार में बृहस्पतिवार रात प्रीतिभोज समारोह के पंडाल में एक बेकाबू ट्रक घुस गया। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकराकर पलट गया जिसके नीचे दबने से 5 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों में जितेंद्र सिंह (38) शहर के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक थे। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एनटीपीसी और सीएचसी ऊंचाहार भेजा गया है। समारोह हाईवे किनारे बने एक होटल में चल रहा था।

हादसे से भड़के लोगों ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। पुलिस पर जमकर पथराव किया। हालात बिगड़ते देख कई थानों से बुलाई गई फोर्स ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


एसपी मोहित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर देर रात प्रदेश के मंत्री डॉ. मनोज पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को रौंदता हुआ घुस गया ट्रक

ऊंचाहार क्षेत्र में बाबूगंज निवासी अशोक कुमार गुप्ता के हाईवे किनारे मकान और होटल में बेटे की शादी की दावत चल रही थी। इसी बीच एक बेकाबू ट्रक लोगों को रौंदता हुआ घुस गया और पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

सूचना पर ऊंचाहार पुलिस पहुंची और क्रेन से ट्रक को हटाया गया। हादसे में मो. शरीफ (55) निवासी बाबूगंज, मनोज गुप्ता (35), निधि (4), जितेंद्र (38) निवासी रसेहटा, निधि (27) निवासी भदोही की मौत हो गई।

वहीं, पिंटू (18) निवासी फुरसतगंज, चंद्रेश (24), रेखा (23) निवासी बिंदकी फतेहपुर, राजेंद्र कुमार (60), गोलू (25), नयन (16) निवासी बाबूगंज, शुभम (18) निवासी राही, कुंदन लाल शाह (4) बाबा पुरवा समेत 20 लोग घायल हो गए।

एसपी बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी मोहित गुप्ता ने कहा कि एंबुलेंस में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें